साइबर ठगी के शिकार लोगों के खातों में लौटाए 1़21 लाख रुपये

Spread the love

चमोली। साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चमोली पुलिस की साइबर सेल ने ठगी के शिकार और पीड़ित लोगों के खाते में 1 लाख 21 हजार 600 रुपये की रकम वापस लौटाई। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सतेन्द्र सिंह, निवासी गोपेश्वर ने पुलिस की साइबर सेल को जानकारी दी कि उनकी पत्नी को किसी अज्ञात व्यक्ति का कल आया। जिसने स्वयं को स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी बताकर कहा कि उनका बच्चा होने पर उन्हें रुपये मिलने हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी निजी जानकारी साझा करने हेतु कहा गया। जिसके पश्चात उनके द्वारा ओटीपी साझा किया गया। ऐसा करते ही उनके साथ 9600 रुपये की ठगी की गयी। इसी तरह खिलाफ राम, निवासी जूनीधार थराली ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिचित बनकर खाते में पैंसे भेजने के नाम पर पेटीएम के जरिए 1,12,000 की धोखाधड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि दोनों शिकायतों पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कंपनियों से पत्राचार और तकनीकी मदद से साइबर ठगी के व्यक्तियों के खाते में 9,600 और 1,12000, हजार की रकम वापस करायी गयी। अपनी रकम वापस पाकर शिकायतकर्ताओं ने साइबर सेल का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में ठगों से सचेत रहने एवं अपने परिचित लोगों को भी जागरूक करने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *