तीन सड़कों को सुधारने के लिए मिली 16 करोड़ की स्वीति

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा में तीन सड़कों की स्थिति में सुधार होगा। शासन स्तर से इन सड़कों के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 16 करोड़ की स्वीति मिली है। जिसका भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य विधिवत शुरू हो गया है। सड़कों की स्थिति सुधारने से क्षेत्रीय जनता को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सकेगी। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने घुत्तू सल्या तुलंगा, तोणीधार-पेलिंग एवं दयूलाधार-गणेशनगर मोटरमार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साह के साथ विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। पीएमजीएसवाई के तहत घुत्तू सल्या तुलंगा मोटरमार्ग पर 7़06 करोड़, लोनिवि के तहत तोणीधार-पेलिंग मोटरमार्ग पर 4़70 करोड़ एवं दयूलाधार-गणेशनगर मोटरमार्ग पर 4़27 करोड़ की लागत से सुधारीकरण एवं डामरीकरण होगा। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हो गई है। विधायक शैलारानी रावत ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीण मोटरमार्गो पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण की मांग करते आर रहे थे। उक्त मोटरमार्ग पर डामरीकरण की स्वीति मिलने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिल सकेगा। कहा कि जिन गांवों की सड़कें काफी जीर्ण शीर्ण स्थिति में उन्हें भी सुधारने के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने उक्त तीनों मोटरमार्गो के लिए बजट की स्वीति मिलने पर सीएम पुष्कर धामी एवं लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का आभार भी जताया है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान सावित्री देवी, जिपंस रीना विष्ट, क्षेपंस विनोद सेमवाल, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि मनोज भट्ट, सहायक अभियंता नरेन्द्र कुमार समेत क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *