आरएसएस स्वयं सेवियों ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

Spread the love

संवाददाता, चम्पावत। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों को शॉल ओढ़ाकर उनकी ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। साथ ही लोगों से पर्यावरण मित्रों का सम्मान करने की अपील की गई।बुधवार को हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रचारक कमल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच पर्यावरण मित्र देवदूत का कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण मित्र अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए लोगों को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। महामारी में पर्यावरण मित्रों का योगदान सराहनीय है। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा किट वितरित किए गए। साथ ही उन्हें फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। मौके पर जिला सह संघ चालक मोहन भट्ट, संपर्क प्रमुख भुवन पांडेय, जिला व्यवस्थापक बची सिंह, शारीरिक प्रमुख गिरीश सौराड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिजामं चंद्र किशोर बोहरा, नगर कार्यवाहक ईश्वरी दत्त, नगर विस्तारक शुषाशीष, खंड प्रमुख योगेश पुनेठा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *