रामनगर से अयोध्या के लिए बस चलेगी रू हेमंत द्विवेदी

Spread the love

हल्द्वानी। अयोध्या को उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों से बस सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रयासों से देवभूमि के श्रद्घालुओं को अयोध्या धाम के दर्शन कराने के लिए बस सेवाएं शुरू की गई हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग बस सेवा शुरू करने की लगातार मांग उठा रहे हैं। हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार औराषिकेश के बाद अब रामनगर से भी बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। राज्य के निवासियों की सुविधा के लिए अयोध्या में 4700 वर्ग मीटर में अतिथि गृह बनाया जाना प्रस्तावित है। जमीन खरीद के लिए 32 करोड़ की धनराशि स्वीत की गई है। इसके बनने से अयोध्या धाम जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *