रूचि बनी वीरांगना वाहिनी की नगर संयोजक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हिंदू जागरण मंच की ओर से वीरांगना वाहिनी व युवा वाहिनी का गठन किया गया। इस दौरान रूचि कंडवाल व मंयक जुगरान को नगर संयोजक नियुक्त किया गया है।
शुक्रवार के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रूचि कंडवाल को वीरांगना वाहिनी का नगर संयोजक, कांति देवी, सुनीता देवी, आशना राना, सोलानी कोटनाला को सह संयोजक नियुक्त किया गया। जबकि, युवा वाहिनी में मयंक जुगरान को संयोजक, प्रशांत चौहान को सह संयोजक एवं राजेश कुमार राज को एकेश्वर खंड के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिले के मंच के संयोजक रंजन जखमोला, आशुतोष द्विवेदी, नितेंद्र कैंथोला ने अपने विचार व्यक्त किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *