रूचि को मिला अभिनय विचार पुरस्कार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखण्ड पुलिस वाईफ्स वेलफेयर एसोशिएशन की अध्यक्ष डा. अलकनन्दा अशोक की पहल पर पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाए जाने को लेकर उनके द्वारा तैयार किए गए हस्त निर्मित उत्पाद, सामग्री को एक मंच प्रदान करने के लिए पुलिस लाइन देहरादून में तीन दिवसीय दीपावली वेलफेयर मेले में एसएसपी पौड़ी की पत्नी प्रियंका चौहान के पर्यवेक्षण में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के नेतृत्व में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे हस्तनिर्मित उत्पादों से संबंधित इस्टॉल लगाए गए। इस दौरान रूचि देवी पत्नी सुनील कुमार रिर्जव पुलिस लाइन पौड़ी को बेहतरीन हस्त निर्मित उत्पाद के लिए अभिनय विचार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने उपवा पौड़ी टीम को बधाई देते हुये भविष्य में भी इसी तरह मेहनत, लगन से हस्तनिर्मित उत्पाओं का उत्पादन कर आर्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *