नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में सभासदों का हंगामा

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इस दौरान बाहर से सामान खरीदने पर सभासदों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने क्रय किए गये सामान के मूल्य और प्रक्रिया के दस्तावेज की मांग भी की। सोमवार को सभासद बलवंत धानिक ने कहा कि बेरीनाग नगर की तुलना में अफिस और ट्रचिंग ग्राउंड के लिए सामान की खरीदारी महंगे दामों में की जा रही है। उन्होंने कहा समाचार पत्रों में विज्ञापन देने के बाद विधिवत खरीद होनी चाहिए। कहा कि गलत तरीके से सामान की खरीदारी हो रही है। उन्होंने बैठक में नपं से खरीदे गये सामान के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। सभासद ने कहा कि अगर सभी दस्तावेज नहीं दिखाए गये तो वह नगर पंचायत कार्यलय पर धरना देंगे। सभासद देवेंद्र शाह ने कहा कि सामान खरीद कर खुले मैदान में रखा जा रहा है। इससे सामान खराब हो रहा है। जेसीबी मशीन के डैगन की खरीदारी में आपत्ति जताई। सभासद आशा भैसोड़ा ने मेहरचूर में ट्रचिंग ग्राउंड के विरोध में प्रस्ताव रखा। जिसका सभी सभासदों ने समर्थन किया। सभी सभासदों ने कहा कि घनी आबादी होने के कारण ट्रचिंग ग्राउंड दूसरी जगह बनाया जाय। सभी वार्डों में ओपन जिम खोलने के प्रस्ताव पास किए गये। यहां अधिकारी राकेश कोटिया, सभासद देवेन्द्र शाह, दरपान राम, नीरू कार्की, नीमा देवी, देवकी देवी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *