रुद्र सिंह चौथी बार बने ब्लॉक अध्यक्ष

Spread the love

चम्पावत। प्राथमिक शिक्षक संघ की चम्पावत ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से रुद्र सिंह बोहरा को लगातार चौथी बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कवींद्र तड़ागी मंत्री और हरिविनोद पंत को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्राशिसं की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। द्विवार्षिक अधिवेशन के दूसरे सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा ने बताया कि पहले सत्र में शैक्षिक उन्नयन को लेकर विचार विमर्श किया गया। दूसरे सत्र में चम्पावत ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक उत्तम सिंह फत्र्याल और रामप्रसाद कालाकोटी ने बताया कि सर्वसम्मति से रुद्र सिंह बोहरा को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कवींद्र तड़ागी मंत्री और हरिविनोद पंत कोषाध्यक्ष बनाए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही ब्लॉक संरक्षक, उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री और सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। कार्यक्रम में रघुराज सिंह देउपा, बची सिंह पुजारी, डीडी जोशी, ऋषिराज खर्कवाल, बंशीधर थ्वाल, कमल जोशी, प्रकाश जोशी, रवीश पचौली, नवीन भट्ट, नवीन वर्मा, अमित वर्मा, दिव्य दर्शन शर्मा समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *