विश्व कल्याण हेतु गोपीनाथ मंदिर में रुद्र महाभिषेक यज्ञ आरम्भ

Spread the love

चमोली। भगवान शिव की प्रिय तपो स्थली गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर प्रांगण में गुरुवार से पांच दिवसीय रुद्र महाभिषेक यज्ञ आरंभ हो गया है। नाथ पंथी सिद्घ महाकाल बाबा की प्रेरणा से आयोजित हो रहे रुद्राभिषेक यज्ञ में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के विद्वान ब्राह्मण पहुंचे हैं। रुद्रनाथ गोपीनाथ मंदिर के पुजारी पंडित प्रयाग दत्त भट्ट, हरीश भट्ट, अनिल तिवारी, पंडित बंशीधर भट्ट, गोपीनाथ मंदिर भंडारी ठाकुर अमित रावत, रणजीत सिंह बिष्ट, पूर्ण सिंह बिष्ट, धनराज सिंह नेगी, पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि भगवान गोपीनाथ की प्रेरणा और महाकाल बाबा के सौजन्य से आयोजित हो रहे रुद्राभिषेक महायज्ञ विश्व के कल्याण और आपदा व्याधियों से सम्पूर्ण विश्व को बचाए रखने के लिए महायज्ञ किया जा रहा है। जिसमें हजारों मंत्रों की आहुतियां दी जाएंगी। रुद्राभिषेक यज्ञ के लिए विशाल गोपीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यज्ञ स्थल और यज्ञ मंडप को भी सजाया गया है। सैंकड़ों श्रद्घालु यज्ञ आयोजित कराने के कार्य में जुटे हैं। शीतकाल में जब भगवान रुद्रनाथ (हिमालय) के कपाट बंद रहते हैं। बर्फ की इस अवधि में बाबा महाकाल रुद्रनाथ में साधनारत रहते हैं। अमरनाथ में भी महाकाल बाबा तप में रहते हैं। गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में हो रहे यज्ञ के लिए पूरे नगर में गजब का उत्साह है। लोग अपनी-अपनी ओर से धार्मिक अनुष्ठान में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *