रुद्रप्रयाग में 7 और कोरोना पॉजिटिव केस आए

Spread the love

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को जिले में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 4 युवक व 3 महिला शामिल हैं। बताया गया कि पॉजिटिव केस में एक कर्मचारी भी शामिल है जो गुलाबराय मैदान में ड्यूटी दे रहा था और संक्रमित हो गया। अब जिले में कोरोना के कुल 35 केस हो गए हैं।एक ओर सरकार लगातार छूट पर छूट दे रही है वहीं अब कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। अनेक संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों में पॉजिटिव केस आने का सिलसिला जारी है। कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में जिसे वर्तमान में कोविड अस्पताल में तब्दील किया गया है यहां, आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसके झा ने बताया कि गुरुवार को सुबह आई रिपोर्ट में 7 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 4 युवक हैं और 3 महिला हैं। यह संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहे थे। वहीं दूसरी ओर इन मामलों में एक कर्मचारी भी बताया जा रहा है जो गुलाबराय मैदान में ड्यूटी कर रहा था और संक्रमित हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *