रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना की रफ्तार अब बढ़ने लगी

Spread the love

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना की रफ्तार अब बढ़ने लगी है। बुधवार रात आई रिपोर्ट में जहां 7 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वहीं दूसरे दिन ही गुरुवार रात आई रिपोर्ट में फिर 7 और मामले सामने आने से परेशानियां बढ़ गई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 42 मामले हो गए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में प्रवासियों का आगमन जारी है जबकि कई प्रवासी अब भी संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहे हैं। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में 7 पॉजिटिव केस में 4 दिल्ली और 3 महाराष्ट के हैं। यह सभी संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहे थे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एसके झा ने बताया कि जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें दिल्ली और महाराष्ट्र के शामिल है जो जिले के संस्थागत क्वारंटाइन में रह रहे थे। इन सभी को कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आइसोलेशन में भर्ती सभी मरीजों की निरंतर देखभाल की जा रही है। धीरे-धीरे लोग ठीक हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 23 लोग ठीक हो गए हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *