रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी का श्रीकोट में स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। रुद्रप्रयाग से दूसरी बार जीते विधायक भरत सिंह चौधरी के श्रीनगर पहुंचने पर श्रीकोट में स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी। रुद्रप्रयाग जिले से काम करने वाले कर्मचारियों एवं पूर्व सैनिकों के साथ ही स्थानीय लोगों चौधरी के श्रीकोट पहुंचने पर फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत करते हुए भाजपा हाईकमान से चौधरी को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट में शामिल करने की पुरजोर मांग उठाई। श्रीकोट बेस अस्पताल के गेट पर स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों ने कहा कि भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है तो कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की आस जगी है। इस मौके पर गढ़वाल विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने कहा कि जनता से किये गये वायदों को पूरा करने के साथ ही नयी योजनाएं सृजन कर प्रदेश की जनता को लाभ दिलाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग से जीते विधायक भरत सिंह चौधरी के विकास कार्यों एवं गांव-गांवों को सड़क मार्ग से जोड़े जाने का प्रतिफल है कि लोगों ने उनको भारी बहुमत दिया। उन्हें प्रदेश की कैबिनेट में दर्जा देने की मांग भी लोगों ने उठाई। इस मौके पर अनिल पंत, प्रदीप नौटियाल, भूपेन्द्र भंडारी, रवि जुगरान, अनिल नौटियाल सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं उद्योग व्यापार के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने भी विधायक भरत चौधरी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *