रुद्रप्रयाग विधायक ने किया मोटर मार्ग का शिलान्यास

Spread the love

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने राज्य योजना में 70़08 लाख रुपये की लागत से दो किमी लम्बे रतनगढ़- थापला-कुनियाली मोटर मार्ग का द्वितीय चरण के लिए शिलान्यास कर दिया। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मौजूद्गी में विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह अपने वादों के प्रति पूरी तरह कटिवद्घ है। जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक का भव्य स्वागत कर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान चन्द्रमोहन सकलानी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भण्डारी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत, दीपराज बंगारी, अमित रावत रणजीत पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष विजया देवी, डा़ संजय राणा, अभिनय ममगाईं, भाजपा बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद सकलानी, राकेश पन्त एवं अन्य ग्रामीणा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *