रुद्रपुर ने जीता अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Spread the love

हल्द्वानी। गोल्ज्यू क्रिकेट ग्राउंड देवलचौड़ में आयोजित अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हो चुका है। यहां डीपीएस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर और उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी के बीच फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। टस जीतकर उत्तराखंड क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16़1 ओवर में 10 विकेट पर 102 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीपीएस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर ने महज तीन विकेट के नुकसान पर 16 वें ओवर में 103 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। विजेता टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यहां निर्णायक मुकुल, विकास, स्कोरर दया ष्ण पनेरू, कुनाल सरकार, शैलेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह, साकेत चंद, मनोज तिवारी, विजय आर्या, गोविंद सिंह मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *