सोलर लाइट से जगमग होंगे ग्रामीण इलाके

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत जिले के ग्रामीण इलाके सोलर लाइट से जगमग होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में उजाला करने को 300 से अधिक सोलर लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए उरेडा को 34़34 लाख रुपये स्वीत किए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र में हजारों की आबादी को सहूलियत मिल सकेगी।
जिले के ग्रामीण इलाकों में सोलर लाइट से जगमग किया जाएगा। इसके लिए उरेडा को खनिज न्यास निधि से पहली किस्त के रूप में 34़34 लाख रुपये दिए गए हैं। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि चम्पावत ब्लक के दियूरी गांव में तीन लाख रुपये से 24 सोलर लाइट लगाई जाएंगी। रियासी बमनगांव में 20 सोलर लाइट के लिए 2़16 लाख रुपये दिए गए हैं। झालाकुड़ी गांव में 15 सोलर लाइट लाइट लगाने को 1़62 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। नौलापानी में 3़24 लाख रुपये की 30 सोलर लाइट दी जाएगी। सैलानीगोठ में 1़62 लाख रुपये से 15 सोलर लाइट लगेंगी। बाराकोट ब्लक के सूंगरखाल में 35 सोलर लाइट को 3़78 लाख रुपये दिए गए हैं। बेट्टा, रैघाव, बौतड़ी, सिंगदा, बैड़ा बैडवाल और कामाज्यूला में दस-दस सोलर लाइट के लिए एक-एक लाख रुपये दिए गए हैं। लोहाघाट ब्लक के विविल, मल्ला खाईकोट, तल्ला खाईकोट और निडिल गांव में 25-25 सोलर लाइट के लिए 2़70-2़70 लाख रुपये दिए गए हैं। इसके अलाव दुधौरी गांव में 1़62 लाख रुपये से 15 सोलर लाइट लगाई जाएंगी। गांवों में सोलर लाइट लगने से हजारों की आबादी को सहूलियत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *