क्लस्ट आधारित खेती और सहकारी प्रयास से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सोमवार को खिर्सू ब्लॉक मुख्यालय में उद्यान, कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। कहा कि क्लस्टर आधारित खेती और सहकारी प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
सोमवार को आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों और काश्तकारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि करना है। इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने अफसरों को क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए योजनाओं की जानकारी आम किसानों तक पहुंचाते हुए उन्हें लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अफसरों को क्लस्टर भूमि विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने और इसकी प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत के साथ ही संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *