अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड बीरोंखाल के अंतर्गत न्याय पंचायत डुमैला मल्ला में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 86 पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में ग्रामीणों की तरफ से 11 शिकायतें भी दर्ज करवाई गई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी की अध्यक्षता में बहुउदेशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही 86 पात्र लोगों को मौके पर लाभ प्रदान किया। शिविर में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य को लेकर ग्रामीणों की तरफ से 11 शिकायतें दर्ज करवाई गई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया गया। उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी ने कहा कि जनपद की सभी न्याय पंचायतों में अलग-अलग तिथियों में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों से पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन शिकायतों का निस्तारण शिविर स्थल पर नहीं हो सका है, उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख नेहा नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुलदीप नेगी, नोडल अधिकारी राजबीर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता लोकेश सारस्वत, तहसीलदार शंकर सिंह, खंड विकास अधिकारी सुदर्शन सिंह बुटोला सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *