जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत फरसूला में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 78 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस दौरान शिविर का 122 लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।
शिविर की अध्यक्षता डीआरडीए के परियोजना निदेशक विवेक कुमार उपाध्याय ने किया। कहा कि सरकार की इस पहल से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शिविर में ग्रामीणों ने पानी, बिजली सहित अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया। शिविर में 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सूरज नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष मिश्रा, खंड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी, ग्राम प्रधान रेखा देवी, किरण देवी, विनोद, प्रभा देवी आदि मौजूद रहे।