अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार : ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत विकासखंड दुगड्डा की न्याय पंचायत सिमलना में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
उपजिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत ग्रामीणों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि, उद्यान सहित कुल 23 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत नंदिता अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी विद्या दत्त रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *