तालाबंदी करने पहुंचे ग्रामीण, एसडीएम ने समझाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। पेयजल सबंधी समस्याओं का समाधान न होने पर पैंडुला के ग्रामीण बड़ी संख्या में अकरी-बारजुला पंपिंग पेयजल योजना के मुख्य टैंक पर तालाबंदी को पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम के आश्वासन पर तालेबंदी कार्यक्रम को स्थगित कर धरना प्रदर्शन किया।
पैंडुला के प्रधान सुनय कुकशाल ने कहा कि एसडीएम ने ग्रामीणों को 11 नवंबर को जल संस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम के आश्वासन पर तालेबंदी का कार्यक्रम स्थगित किया गया। कहा यदि आश्वासन के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पंप पर तालेबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर जनार्दन प्रसाद कुकशाल, किरन देवी, किरन देवी, मुकेश लाल, कल्पू देवी, गोदांबरी देवी, रीना पोखरियाल, भरोसी लाल, सूरत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *