गुलदार के आतंक से परेशान ग्रामीण

Spread the love

नैनीताल। राष्ट्रीय राजमार्ग से तीन किलोमीटर दूर मझेड़ा, डोबा, सूरी फारम, चुवारी में इन दिनों गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि दिन के समय से गुलदार दहाड़ने लग रहा है। इससे दिन ने समय से ही छोटे बच्चों को बाहर नहीं भेज रहे। रात होते ही ग्रामीण भी घर से बाहर नहीं निकल रहे। कई बार वन विभाग को मामले से अवगत करा दिया है। ग्रामीण मोहित, नवल बिष्ट, जितेंद्र, राजेन्द्र बिष्ट, हरीश ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *