रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को र्केसर, सर्जरी से पहले खूफिया एजेंसी के पूर्व चीफ को सौंपेंगे देश की कमान

Spread the love

मास्को, एजेंसी। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन कुछ दिनों के लिए देश की कमान रूस की खूफिया एजेंसी केजीबी के पूर्व चीफ को सौंप सकते हैं। खबर है कि ब्लादिमीर पुतिन को र्केसर है और उन्हें र्केसर की तत्काल सर्जरी करानी होगी जिसके लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेलिग्राम चौनल एसवीआर ने क्रिमलिन के बड़े अधिकारी के हवाले से ये दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक डक्टरों ने पुतिन को सर्जरी की सलाह दी है। सर्जरी की डेट फिलहाल तय नहीं हुई है और उसको लेकर बात चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तत्काल सर्जरी की जरूरत नहीं है लेकिन इसे आगे के लिए टाला भी नहीं जा सकता है।
कहा जा रहा है कि ये सर्जरी अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही होनी थी जिसे आगे के लिए टाल दिया गया। इस बीच कहा जा रहा है कि पुतिन रूस का पूरा कंट्रोल और यूक्रेन से युद्घ का पूरा जिम्मा सिक्योरिटी काउंसिल के हेड और पूर्व केजीबी काउंटर इंटेलिजेंस अफसर निकोलेई पेत्रूस्हेव को सौंप सकते हैं। 70 साल के खूफिया अधिकारी निकोलेई को यूक्रेन के खिलाफ युद्घ की रणनीति का मास्टरमाइंड माना जाता है।
गौरतलब है कि पुतिन की सर्जरी की खबर ऐसे समय पर आई है जब रूस के यूक्रेन के खिलाफ युद्घविराम की घोषणा होने की संभावना है। पुतिन ने बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों को वापस लौटने का आदेश दे दिया है। हालांकि रूस की तरफ से औपचारिक तौर पर फिलहाल युद्घ विराम की घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *