सास के डांटने से नाराज बहू ने किया विषाक्त का सेवन

Spread the love

बागेश्वर। कांडा के धपोलासेरा क्षेत्र में एक बहू को सास का डांटना नागवार गुजरा। उसने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार अभी उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कांडा तहसील के धपोलासेरा क्षेत्र के पालीबग्याली गांव की लता 26 वर्ष पत्नी हरीश चंद्र मंगलवार की सुबह आठ बजे अपने बच्चों को पढ़ा रही थी। इस बीच उसने किसी बात पर बच्चों की पिटाई लगाई तो सास ने उसे टोक दिया। सास ने बेवजह बच्चों को मारने पर गुस्सा किया। जिसके बाद बच्चों को अपने साथ लेकर बाहर की ओर चले गई। कुछ देर बाद वह जब घर लौटी तो बहू उल्टियां कर रही थी। पूछने पर पता चला कि बहू ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया था। जिसके बाद परिजन परेशान हो गए और बहू को लेकर आनन-फानन में कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि बहू की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसके मुंह से झांक निकल रहा है। चिकित्साधिकारी डा. हरीश पोखरिया ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मैमो भेजा गया है। इधर, थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि अस्पताल से मैमो आने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जिसमें महिला ने तनाव में रहने के कारण कीटनाशक पदार्थ गटकने की बात कही। महिला का पति बाहर नौकरी करता है। उन्होंने कहा कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *