अल्मोड़ा के सचेंद्र बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर के सचेंद्र सिंह पवार आईएमए देहरादून से सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के बन गए हैं। सचेंद्र के पिता यशवंत सिंह पवार निजी बीमा कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जबकि माता दीपा पवार गृहणी है। सचेंद्र के दादाजी सेवानिवृत्त सूबेदार चंदन सिंह पवार भारतीय सेना में वर्ष 1956 में कुमाऊं रेजिमेंट की फोर कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए। उनके द्वारा 28 वर्ष तक भारतीय सेना में सूबेदार रैंक तक की सेवा दी। सचेंद्र अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *