जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यमकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सरवालरौड निवासी सचिन नेगी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। सचिन की इस सफलता पर स्वजनों व ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की है। सचिन ने प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाबर से उत्तीर्ण की। आगे की शिक्षा गुरु राम राय स्कूल मसूरी से ग्रहण की। पिता गुलाब सिंह नेगी ने बताया कि सचिन बचपन से ही सेना में भर्ती होने का सपना देखते थे। कड़ी मेहनत के बाद सचिन ने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। सचिन को एसीएस कोर में नियुक्त किया गया है।