ढ़ोल-नगाड़ों के साथ हुआ सचिन का स्वागत

Spread the love

चम्पावत। रजत पदक जीतने के बाद पहली बार टनकपुर पहुंचने पर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने बोरागोठ निवासी सचिन सिंह बोहरा का ढ़ोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, जिला एथलेटिक्स के संघ के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सह सचिव धनंजय गुप्ता, बक्सिंग कोच ललित सिंह कुंवर, सह सचिव धनंजय गुप्ता, बक्सिंग कोच ललित सिंह कुंवर, सचिन की माता मंजू देवी और पिता हिम्मत बोहरा ने शल ओढ़ाकर सचिन का स्वागत किया। सचिन ने गुवाहाटी, असम में एथलेटिक्स फेडरेशन अफ इंडिया के तहत आयोजित 37 जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-20 पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय वक रेस में प्रतिभाग किया था। जिसमें वह दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक हासिल करने में कामयाब हुए। यहां जानकी महर, रेनू धोनी, अनीता, प्रहलाद सिंह, संजय पाठक, रेखा देवी, अमन ठाकुर, सुदंर सिंह, अनीता देवी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *