सचिवालय में बाहरी लोगों और मीडिया की एंट्री बैन

Spread the love

 

देहरादून। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्?हें जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती किया गया। बीती रात कोविड रिपोर्ट आने के बाद रात में ही विनोद चमोली अस्पताल पहुंचे। वहीं, सचिवालय में कोरोना के कारण बाहरी लोगों और मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई है। इसके साथ ही सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर सिर्फ दो घंटे खुलेगा।
एम्स में एंटीबॉडी टेस्ट की सुविधा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश में कोविड-19 से ग्रसित मरीजों में एंटीबॉडी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके साथ ही संस्थान में कोविड मरीजों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए पॉप्युलेशन स्क्रीनिंग जांच भी शुरू कर दी गई है।
दो दिन बंद रहेगा नगर निगम
नगर निगम का दफ्तर आमजन के लिए दो दिन आमजन बंद रहेगा। निगम के आइटी अफसर मनीष पंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नगर आयुक्त के आदेश पर निगम दफ्तर बंद किया गया है। दो दिन तक यहां सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। हालांकि, ऑफिस कार्मिकों के लिए खुला रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *