सचिवालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक

Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार ने एक और कड़ा कदम उठाते हुए सचिवालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर एक बार फिर रोक लगा दी है। सचिवालय में अब सांसद, विधायक, मंत्री व सचिवालय स्टाफ के अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर अग्रिम आदेशों तक रोक रहेगी। प्रिंट/इलैक्ट्रानिक मीडिया से संबंधित पत्रकारों को भी सचिवालय परिसर के अंदर आना-जाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा, पत्रकार एवं मीडिया कर्मी प्रत्येक कार्यदिवस के दिन अपराह्न 4:00 बजे से 5:00 बजे के मध्य थर्मल स्क्रीनिंग/ सैनिटाइजर का इस्मेताल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सचिवालय परिसर स्थित मीडिया सेंटर से ही सूचना एकत्रित करेंगे। सचिवालय में आयोजित की जाने वाली बैठकों में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों की संख्या को भी सीमित रखा जाए, बैठक की सूचना तथा इसमें प्रतिभाग विभागीय अधिकारियों का विवरण 01 दिवस पूर्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी उत्तराखण्ड सचिवालय को आवश्यक रूप से उपलब्ध करानी होगी। बाहरी व्यक्ति को विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार का प्रार्थना पत्र सचिवालय में दिया जाना हो तो यह सचिवालय स्थित प्रवेश पत्र कार्यालय में अफना पत्र/डाक जमा करा सकता है, इस हेतु प्रवेश पत्र कार्यालय में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *