जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी के अवसर पर संजय ऑर्थोपीड़िक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर व सेवा सेवा सोसाइटी द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर बेवीनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. गौरव संजय ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बहुत सी सामाजिक एवं आर्थिक समस्याएं खड़ी हो जाती है। सड़क दुर्घटनाओं से न केवल हड्डी टूटती है, बल्कि घर, रिश्ते एवं समाज भी टूटता है। इन सबको ध्यान में रखते हुए हमें सड़क सुरक्षा के नियमों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।
पिछले 15 सालों से संजय ऑर्थोपीड़िक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर व सेवा सेवा सोसाइटी सड़क सुरक्षा के लिए जनता को जागरूक कर रहे है। अब तक दो सौ से अधिक नि:शुल्क व्याख्यान दिये जा चुके है। पहले की भांति इस बार सड़क सुरक्षा जागरूकता की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस बार सेंटर द्वारा कोरोना काल होने के कारण सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम जनता को बेवीनार के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जारूक किया। डॉ. बीकेएस संयज ने कहा कि नशे का प्रभाव एवं नींद के अभाव से बहुत सड़क दुर्घटनाएं होती है। अत: हम सबको पर्याप्त मात्रा में नींद कम से कम 6 से 8 घंटे लेनी चाहिए। वाहन चलाते समय नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंंने कहा कि हम सब जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकते है। क्योंकि हम सब इस समाज की ही देन है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि अपने-अपने ढंग से राष्ट्र निर्माण में अपनी-अपनी भागीदार दें।