सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत

Spread the love

अल्मोड़ा। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन स्याल्दे तहसील के चंपानगर-डोटियाल मोटर मार्ग में अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिर गया। इसमें सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में उपचार के बाद रामनगर रेफर कर दिया गया। देघाट स्टेशन बाजार निवासी अशोक अग्रवाल पुत्र चंदू लाल, अनिता अग्रवाल पत्नी अशोक अग्रवाल, यश अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल, शांति देवी पत्नी चंदु लाल अपने रिश्तेदार की बारात में शामिल होने से देघाट से अहमदाबाद जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग अपनी निजी कार संख्या यूके-04-डब्लू5203 से रामनगर तक जा रहे थे। इसके बाद रामनगर से दूसरे वाहन से लोगों को अहमदाबाद जाना था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वाहन तहसील के चंपानगर-डोटियाल मोटर मार्ग में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें सवार शांति देवी (84) पत्नी चंदू लाल की मौत हो गई। जबकि परिवार के ही अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी से परिवार के अन्य सदस्यों में कोहराम है। शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *