धैड़गांव टीम ने जीता उद्घाटन मैच
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखंड पोखडा के ग्राम सिलेत के भैरव स्टेडियम उचीर में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच धैड़गांव ने जीता।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पोखडा संजय गुसाईं और सेवानिवृत्त एसीपी ललित मोहन नेगी सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस दौरान स्थानीय छात्राओं और महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वहीं लोग कलाकार श्यामलाल ने सुंदर प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता का पहला मैच सेडियाखाल बाजार कमेटी और धैड़गांव के बीच खेला गया। जिसमें धैड़गांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाए। जिसमें विवेक और अंकुश ने अद्र्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेडियाखाल बाजार कमेटी ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट पर 81 रन बनाए। धैड़गांव ने जीत दर्ज की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र रावत, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान कविता देवी, जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप रावत, कनिष्ठ प्रमुख संजय जोशी, क्षेत्र पंचायत कलम सिंह सजवान, मनोज नौडियाल, गिरीश ढौंडियाल, चंद्रमोहन नेगी, राजपाल रावत, सुमन ढौंडियाल, पुष्कर जोशी, अनुराग बोठियाल, सतपाल रावत, पूनम रावत सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।