नेता प्रतिपक्ष के निधन पर जताया दुख

Spread the love

नई टिहरी। कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एंव नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्दयेश के निधन पर चंबा के कांग्रेस कार्यकताओं ने दुख जताया है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा डॉ. इंदिरा के निधन से पार्टी को भारी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कभी नहीं जा सकती है। कहा उन्होंने हमेशा पार्टी को आगे बढ़ने के साथ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। पार्टी के लिये जो योगदान डॉ. इंदिरा ने दिया है उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दुख जताने वालों में चंबा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, सोबन सिंह नेगी, नरेन्द्र चंद रमोला, राजेंद्र डोभाल, दर्मियान सिंह सजवाण, राजेश्वर बडोनी, साब सिंह सजवाण, शक्ति जोशी, शिवी भंडारी, रजनी भट्ट, अनिता भट्ट, उत्तम रावत, रविन्द्र नेगी, गिरीजा दास आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *