दुखद: नहीं रहे सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष देवरानी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी का आकस्मिक निधन हो गया। य़ह जानकारी मंदिर के महंत और लैंसीडौन के विधायक दिलीप रावत ने अपनी फ़ेसबुक वाल पर देते हुए कहा है कि “हमारे वरिष्ठ बड़े भाई आदरणीय श्री कुंज बिहारी देवरानी जी का हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया।
देवरानी जी 22 साल से लगातार श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष थे।
सिद्ध बाबा से प्रार्थना है कि उनको बैकुंठ में स्थान दे एवं पुण्य आत्मा को शांति दे।।
ॐ शांति।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *