साधों सिंह अध्यक्ष तो सुरेन्द्रपाल तोमर बनें प्रबन्धक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनता इंटर कॉलेज किनगोड़ीखाल प्रबन्ध समिति का गठन किया गया। प्रबन्ध समिति में साधो सिंह अध्यक्ष, सुरेन्द्रपाल सिंह तोमर को प्रबन्धक चुना गया।
विद्यालय में समस्त चुनावी प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट आनन्द सिंह बिष्ट एवं चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर धनपाल सिंह रावत की देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्रबन्ध समिति में साधो सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उमेश सिंह नेगी, प्रबन्धक सुरेन्द्रपाल सिंह तोमर, उप प्रबन्धक भारत सिंह, कोषाध्यक्ष चन्द्रजीत सिंह को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य पीताम्बर सिंह, धर्मपाल सिंह, योगेश नौगाई, विवेकानन्द, केशर सिंह मनराल, संजयपाल सिंह, रमेश कुमार, संरक्षक सदस्य गजेन्द्र सिंह रावत, आजीवन सदस्य नरेन्द्रपाल सिंह तोमर, श्रीमती किरन शर्मा को चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में शिक्षक कुलदीप रावत, आरसी मंझेडा ने सहयोग किया। विद्यालय प्रधानाचार्य रमेशचन्द्र गैरोला ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए विद्यालय के विकास में सहयोग देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *