नैनीताल बैंक के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बुलंद की आवाज

Spread the love

 

देहरादून। नैनीताल बैंक की विभिन्न शाखाओं में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों ने रविवार को दून स्थित जैन धर्मशाला में बैठक की। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग जयपाल वाल्मीकि, विशिष्ट अतिथि प्रभारी अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ उत्तराखंड विशाल बिरला ने शिरकत की। उन्होंने ड भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद आयोजक अजय कुमार ने कर्मचारियों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रैल 2022 में नैनीताल बैंक प्रबंधन ने असंवैधानिक रूप से 113 कर्मचारियों का समावेश कर लिया है। 5 से 30 वर्ष तक के पुराने पार्ट टाइम कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति में कोई आरक्षण नहीं दिया गया व समावेश नहीं किया गया और न ही कोई नियमावली बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पार्ट टाइम कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा का लाभ सभी को नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में विवश होकर कर्मचारियों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। मुख्य अतिथि जयपाल वाल्मीकि ने कहा कि कर्मचारियों को उनका हक दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। विशिष्ट अतिथि विशाल बिरला ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ कर्मचारियों की मांगें पूरी करवाने के लिए पूरा साथ देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही बाला देवी ने सभी से एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन विष्णु प्रसाद ने किया। इस दौरान आयोजक राजेश, सुरेश पाल, राजू राजोरिया, राजेश कुमार, विवेक कुमार, चंपा देवी, अनीता देवी, संतोष देवी, रेखा श्रीवास्तव, मीना,अनिल, राकेश, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *