बैठक विफल, हड़ताल पर रहेंगे सफाईकर्मी

Spread the love

नैनीताल। वेतन को लेकर पालिका कर्मचारियों की चल रही हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी व अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के साथ हुई वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। कर्मचारियों ने बिना वेतन काम पर न लौटने की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सभी कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। पालिका द्वारा हमेशा आश्वासन दिया जाता है और जैसे ही कर्मचारी काम पर लौटते हैं, उसके बाद उनकी मांगों पर कोई फैसला नहीं किया जाता। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में महासचिव सोनू सहदेव, रवि कुमार कमल कुमार, रितेश कपिल, हिमांशु चंद्रा, मोहन चीलवाल, हेम दत्त बहुगुणा, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, गोपाल राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *