सफाई कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार पांचवें दिन भी रहा जारी

Spread the love

चम्पावत। बनबसा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पांचवें दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। सफाई कर्मियों का कहना है कि कार्रवाई न होने तक वह लोग कार्यबहिष्कार पर डटे रहेंगे। निजी कंपनी के सुपरवाइजर का नगर पंचायत बनबसा के सफाई कर्मी के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद कर्मचारियों ने सुपरवाइजर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। शाखा मंत्री सनी देवल वाल्मीकि ने बताया कि उनके साथी कर्मी के साथ मारपीट करने के बावजूद नगर पंचायत की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उपाध्यक्ष सचिन वाल्मीकि ने बताया कि सफाई कर्मी सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई न होने तक कार्यबहिष्कार जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *