सफाई कर्मियो का आंदोलन स्थगित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मंगलवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय वापस ले लिया है। संघ ने छूटे हुए सफाई कर्मियों को भूमि आवंटित नहीं किए जाने पर मंगलवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।
सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष के साथ वार्ता के बाद बाद सफाईकर्मियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीन कुमार घाघट, नगर महामंत्री राजू रीडियान, नगराध्यक्ष राहुल टांक ने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत 10 सफाई कर्मियों को पिछले लंबे समय से आवास के लिए भूमि आवंटित नहीं होने से सफाई कर्मियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने बताया कि समस्या का हल नहीं होने पर मंगलवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम के साथ वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि पालिकाध्यक्ष ने जल्द ही समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *