सफाई कमिर्यो की बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा

Spread the love

रुद्रप्रयाग। वभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में कार्यकारिणी का गठन करते हुए राकेश को शाखा अध्यक्ष व आनंद सिंह को सचिव बनाया गया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति भी बनाई गई। मुख्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा शाखा का गठन करवाया गया। इसमें अध्यक्ष और सचिव के अलावा विशनपाल को उपाध्यक्ष नरेश कुमार को संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर रहना होगा। कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करने की जरूरत है। इस मौके पर संघ के संस्थापक बाकेंलाल, प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, प्रदेश संगठन मंत्री अमीत कुमार, दिशांत पवार, रुद्रप्रयाग से रिंकू, देवराज कुमार, विशनपाल, आशु, विपिन, रामपाल सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *