सफाई नायक ने महिला सभासद से की अभद्रता, केस दर्ज

Spread the love

 

काशीपुर। महिला सभासद ने सफाई नायक के खिलाफ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वार्ड नंबर एक मो़ दिल्ला सिंह निवासी सभासद रूपा देवी ने कहा कि 12 सितंबर को वह अन्य सभासदों के साथ नगर पालिका सभागार में बैठी थी। तभी सफाई नायक अरविंद कुमार निवासी मो़ नत्था सिंह वहां आया। उसने सफाई नायक से मोहल्ले में सफाई को लेकर बात की। आरोप है कि इस पर वह भड़क गया और उनके साथ अभद्रता की। आरोपी ने सबके सामने उससे अभद्र टिप्पणी कर मारपीट की धमकी दी। सभासद ने आरोपी से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने आरोपी को धारा 41 क का नोटिस देकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *