कार्बेट पार्क में सफारी का बढ़ेगा किराया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
हरिद्वार: राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेंज और कार्बेट पार्क में सफारी का किराया जल्द बढ़ जाएगा। सफारी वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल की मांग पर वनमंत्री हरक सिंह रावत ने इसके आदेश दिए हैं। राजाजी पार्क के निदेशक डीके सिंह का कहना है वन मंत्री के आदेश मिल चुके हैं। अभी तक चीला रेंज में जिप्सी का किराया 2100 था, जिसको बढ़ा कर 2200 किया जाएगा।
बता दें कि राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला रेंज के गेट पर जिप्सी मालिक और चालकों ने धरना दिया था। मौके से ही पर्यटक ने वनमंत्री को फोन लगाकर गेट खुलवाने की मांग की थी। इसके बाद वनमंत्री ने रेंजर से फोन पर बात कर सभी जिप्सी मालिकों और चालकों को वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सफारी वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में वनमंत्री के आवास पर पहुंचकर वार्ता की। जिप्सी मालिक संजय कुंडलिया ने बताया कि वन मंत्री ने चीला में पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था के लिए बैंच लगवाने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *