सफेद राशनकार्ड पर लगी रोक हटाएं

Spread the love

हल्द्वानी। हल्द्वानी बाजार के पार्षद तन्मय रावत के नेतृत्व में शिष्टमंडल सांसद अजय भट्ट से मिला। पार्षद तन्मय रावत ने बताया कि कोरोना के समय बहुत से परिवार मध्यम वर्ग से गरीबी रेखा की श्रेणी में आ गए हैं। मगर सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने पर रोक लगा रखी है। इस कारण लोगों को राशन कार्ड बनाने में दिक्कत है। ऐसे में पार्षद ने नैनीताल सांसद से जल्द ही मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राशन कार्ड बनाने पर लगी रोक हटाने की मांग की है। यहां पार्षद नीम गोस्वामी, नरेश सिजवाली,रोहित ठाकुर,गोविंद टाकुली,रवि सक्सेना, गोपाल रावत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *