संस्त विवि में छात्र संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने सागर खेमरिया

Spread the love

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्त विश्वविद्यालय में सागर खेमरिया छात्र संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि गिरीश चंद्र सती को निर्विरोध सचिव चुना गया है। छात्र संघ के सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन हुआ है। उत्तराखंड संस्त विश्वविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश चंद्र तिवाडी ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर सागर खेमरिया, सचिव पद पर गिरीश चंद्र सती, उपाध्यक्ष पद पर शिखा मलिक, कोषाध्यक्ष पद पर अमन कुमार दुबे, संयुक्त सचिव पद पर शैफाली सैनी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मनमोहन शुक्ला को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। बताया कि इन सभी पदों पर एक-एक नामांकन ही रह जाने के कारण इन्हें निर्विरोध चयनित घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य के लिए विनीता शर्मा, अनुराग शर्मा, अंकित,ातिका, योगेश सेन्डल और चक्षु को निर्विरोध चयनित किया गया है। छात्र संघ के पदाधिकारियों की निर्विरोध चयनित सूची जारी कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *