शहर की समस्याओं पर चर्चा की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नागरिक मंच कोटद्वार की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रेहड़ी-ठेलियो व आवारा पशुओं से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में वरिष्ठ नगारिकों के लिए विश्राम स्थल न होने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहर की सड़कों, नालियों आदि की हालत दयनीय बनी हुई है, पर्याप्त कूड़ेदानों के अभाव में वार्डों में जहां-तहां कूड़ा बिखरा रहता है, लेकिन निगम प्रशासन इस ओर ध्यान देने की जरूरत महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेचिंग ग्राउण्ड के लिए जमीन उपलब्ध न होने से वर्तमान ट्रेचिंग ग्राउण्ड में कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जो आसपास के लोगों के मुसीबत बन चुका है। जनहित में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की जानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह अतिक्रमण होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बैइक चन्द्रप्रकाश नैथानी, चक्रधर शर्मा कमलेश, रमेश चन्द्र कोठारी, हरीश भदोला, प्रेर्म ंसह रावत, महावीर सिंह रावत, सूर्य नारायण पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह गुसांई, डबर्ल ंसह रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *