देहरादून। दून अस्पताल के पीकू वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती चार साल के आतिफ के इलाज में डा. अशोक कुमार की अगुवाई में बाल रोग विभाग के डॉक्टर, स्टाफ जुटे हैं। शुक्रवार को उनका मानवीय चेहरा भी सामने आया। पता चला बच्चे के पिता मोहसिन मजदूरी करते हैं और इलाज कराने में समर्थ नहीं है और लोगों से चंदा कर बिल जमा कराया जा रहा हैं। तो डॉक्टर अशोक मदद को आगे आए। उन्होंने डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस बिष्ट से अनुरोध कर बच्चे की फाइल को फ्री कराया। सामाजिक कार्यकर्ता शमशुद्दीन शाह, परिजनों ने उनका शुक्रिया किया। डॉक्टर अशोक ने बताया कि बच्चा अभी वेंटीलेटर पर ही है। बता दें कि सत्तोवाली घाटी स्थित घर में पानी समझकर तारपीन का तेल पीने से बच्चे की तबियत बिगड़ गई थी।