साहिल, मुकुंद और हर्षिता ऑल इंडिया के लिए चयनित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर के तीन शूटरों ने देहरादून में चल रही 21वीं उत्तराखंड शूटिंग चैंपियनशिप में नार्थ जोन और ऑल इंडिया के लिए क्वालिफाई किया है। हिल शूटिंग एकेडमी के को-ऑर्डिनेटर अमित नेगी ने बताया कि एकेडमी से मात्र दो महीने की ट्रेनिंग लेकर पिस्टल में साहिल सजवान, मुकुंद पुरी और राइफल में हर्षिता रावत ने नार्थ जोन और ऑल इंडिया की शूटिंग चैंपियनशिप में चयनित होने पर श्रीनगर का नाम रोशन किया है। कहा यह गढ़वाल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। हिल शूटिंग एकेडमी के डायरेक्टर और कोच धीरेंद्र सिंह नेगी ने तीनों का चयन नार्थ जोन और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए होने पर खुशी जाहिर की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *