रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को ट्रैक साइकिलिंग स्क्रेच और स्पिंट डिस्टेंस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष और महिला वर्ग के साइकिलिंग ट्रैक इवेंट हुए। इसमें स्क्रेच रेस पुरुष वर्ग में एसएससीबी (सर्विसेज) के साहिल कुमार और महिला वर्ग में कर्नाटक की कीरथी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। साइकिलिंग ट्रैक स्पिंट डिस्टेंस पुरुष वर्ग में अंडमान निकोबार के डेविड बैकहम और महिला वर्ग में महाराष्ट्रा की श्वेता बालू गुंजल ने गोल्ड हासिल किया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के वेलोड्रम हाल में साइकिलिंग ट्रैक प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के साइकिलिंग ट्रैक इवेंट हुए। इसमें स्क्रेच रेस पुरुष वर्ग में एसएससीबी (सर्विसेज) के साहिल कुमार ने गोल्ड, केरल के अदवैठ संकर ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं एसएससीबी के कृष्णा नायकोडी ने कांस्य प्राप्त किया है। स्क्रेच रेस में 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्क्रेच रेस महिला वर्ग में कर्नाटका की कीरथी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। असम की चयनिका गोगाई ने सिल्वर और हरियाणा की मीनाक्षी ने कांस्य जीता है। स्क्रेच रेस महिला वर्ग में 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया। साइकिलिंग ट्रैक स्पिंट डिस्टेंस पुरुष वर्ग में अंडमान निकोबार के डेविड बैकहम ने गोल्ड हासिल किया। मणिपुर के लैटोंजम रोनाल्डो सिंह ने रजत और वहीं अंडमान-निकोबार के इसोव ने कांस्य प्राप्त किया है। डिस्टेंस पुरुष वर्ग में 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। साइकिलिंग ट्रैक स्पिंट डिस्टेंस महिला वर्ग में महाराष्ट्रा की स्वेता बालू गुंजल ने गोल्ड हासिल किया है। अंडमान निकोवार की स्लेस्टीना ने सिल्वर और दिल्ली की त्रियांशा पॉल ने कांस्य जीता है। स्पिंट डिस्टेंस महिला वर्ग में 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया।