सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए सैन्य अकादमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Spread the love

हल्द्वानी। सैन्य अकादमी के बच्चों ने इस बार भी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए हुई कक्षा 6 और 9 की प्रवेश परीक्षा के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि इस बार उनके यहां के 100 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 74 बच्चों ने परीक्षा पास की। इसमें 11 बच्चे मेरिट सूची में आए। इसमें सृष्टि बमेठा उत्तराखंड टॉपर रही। परीक्षा करने वालों में सृष्टि के साथ ही लोकेश रावत, सागर बिष्ट, दिव्यांशु उप्रेती, हर्ष रावत, वर्चस्व जोशी, अवनीत भट्ट, पुण्य मारवाह, देव सैनी, हिमाक्ष भट्ट आदि शामिल रहे। अब इन बच्चों का 15 और 19 अप्रैल को मेडिकल टेस्ट होना है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए संस्थान के शिक्षकों को बधाई दी है। साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *