सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने की सीडीएस चौहान से मुलाकात की

Spread the love

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने दून के सेना अस्पताल में कार्डोलोजिस्ट एवं नेफ्रोलाजिस्ट की तैनाती करने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि अस्पताल में यह सुविधा न होने से पूर्व सैनिक व उनके परिवारों के समक्ष दिक्कत आती हैं। कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य के अन्य स्थानों पर भी सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस पालिक्लीनिक खोली जानी चाहिए। जोशी ने हल्द्वानी में वार विडो गर्ल्स एंड बॉयज हॉस्टल के निर्माण तथा गढ़वाल में आर्मी स्कूल के निर्माण का भी अनुरोध किया। सीडीएस अनिल चौहान ने सभी बिंदुओं पर सेना की ओर से सकारात्मक आश्वासन देते हुए कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *