राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में संत महापुरूषों की अहम भूमिकारू गर्व गिरी

Spread the love

हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखने में संत महापुरूषों ने हमेशा ही अहम भूमिका निभायी है। यह बात उन्होंने अपने 15वें सन्यास दीक्षा दिवस के मौके पर कही। श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज के 15वें सन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर मायादेवी मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गयी। झांकियों, ढोल नगाड़ों व बैण्डबाजों के साथ मायादेवी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा श्यामपुर स्थित आश्रम में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के श्यामपुर कांगड़ी पहुंचने पर बालाजी धाम आश्रम में हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने फूलमाला पहनाकर स्वामी गर्व गिरी महाराज का स्वागत किया। बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास में बच्चों द्वारा मनमोहक धार्मिक व सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वामी गर्व गिरी ने इस मौके पर बाबा वीरभद्र सेवा संगठन के गठन की घोषणा। कहा कि संगठन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर 12 बच्चों की शिक्षा व 12 गरीब कन्याओं के विवाह का खर्च उठाने की घोषणा की। इस दौरान स्वामी रविदेव शास्त्री, थानापति धर्मेन्द्र पुरी, थानपति राजेंद्र गिरी, थानापति हीरा भारती, थानापति राजगिरी, थानापति अमृत पुरी, महंत मिठ्ठू गिरी, दीपेश पुरी, थानापति परमानंद गिरी, महंत वीरेंद्र पुरी, साध्वी स्वामी श्रद्घानाथ, प्रमोद गिरी, प्रदीप गिरी, भरत लाल, लाखन गिरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *